फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान मधुमक्खियों ने बोला हमला, डेढ़ दर्जन घायल

Fri, 26 Feb 2021 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मधुमक्खियों के हमले में घायल प्रतिज्ञा धारावाहिक के कलाकार। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

टीवी धारावाहिक प्रतिज्ञा-2 की स्टार कास्ट और प्रोडक्शन टीम पर शुक्रवार को शूटिंग के दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। घटना से वहां भगदड़ मच गई। यूनिट के मुख्य कैमरामैन समेत डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार को देर शाम छुट्टी मिल गई। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों जार्जटाउन स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


टीवी सीरियल प्रतिज्ञा-2 की शूटिंग इन दिनों माघमेला और जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रही है। बृहस्पतिवार को घूरपुर में भीटा गांव के समीप प्राचीन सुजावन देव मंदिर के समीप शूटिंग शुरू हुई थी। दोपहर में करीब 12:00 बजे के शूटिंग के दौरान पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। स्थानीय लोग भागने लगे तो भगदड़ मच गई। स्टार कास्ट को तो छतरी और किसी तरह बचाकर गाड़ी के अंदर कर दिया गया, लेकिन इस दौरान प्रोडक्शन टीम के लोग मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।

विज्ञापन

prayagraj news : मधुमक्खियों के हमले में घायल प्रतिज्ञा धारावाहिक के कलाकार। - फोटो : prayagraj
कैमरामैन गोविंद प्रसाद, सेट इंचार्ज अखिलेश कुमार, लाइट इंचार्ज राजेश, सेटिंग कर्मी वीरू और कोऑर्डिनेटर खेमराज समेत 18 लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। लाइन प्रोड्यूसर अरविंद यादव ने बताया कि सूचना पर आसपास के लोग व पुलिस पहुंच गई। किसी तरह से यूनिट के सभी कर्मचारियों को वहां से बाहर निकाला गया और पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। छह लोगों को भर्ती कराया गया। चार को कुछ घंटों बाद छोड़ दिया गया लेकिन गोविंद और अखिलेश को जार्जटाउन स्थिति पार्वती नर्सिंग में भर्ती कराया गया।

घटना के समय हनुमान मंदिर का दर्शन करने गई थी नायिका

सुजावनदेव मंदिर के पास मधुमक्खियों के हमले के समय नायिका पूजा गौर तथा अन्य मुख्य स्टार कास्ट माघ मेले में थे। घटना के समय लाइन प्रोड्यूसर अरविंद यादव नायिका तथा अन्य लोगों के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन को गए थे। उन्हें वहीं पर घटना की सूचना मिली। बाद में सभी लोग मौके पर पहुंचे। सब सामान्य होने पर फाफामऊ पुल पर शाम को शूटिंग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें