फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की 40 बसों से ही चल गया काम

विज्ञापन
Bed entrance exam 2020 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा देने के लिए आए परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की 40 बसों से ही काम चल गया। इस दौरान रोडवेज की ओर से सिर्फ परीक्षार्थियों के लिए ही 70 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। शाम पांच बजे के बाद ही रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन, एआरएम सिविल लाइंस सीबी राम आदि अफसर भी बस स्टेशन पहुंच गए। शाम को एडीएम समेत तमाम प्रशासनिक अफसर बस स्टेशन पहुंचे। हालांकि परीक्षार्थियों की ज्यादा भीड़ न होने की वजह से अफसर वहां बसों की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग का लोग पालन कर रहे हैं या नहीं आदि देखने के बाद वहां से चले गए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी और कानपुर रूट की ओर से ज्यादा बसें चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें