फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में कोरोना योद्धा के साथ मारपीट

विज्ञापन
फूलपुर के बाबूगंज गांव में कोरोना योद्धा के साथ बदसलूकी के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : PHOOLPUR
विज्ञापन
परदेसियों के गांव पहुंचने और बेपरवाह गांव में घूमने की सूचना पर निगरानी समिति की सदस्य आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी क्वारंटीन करने के लिए उनके घर पोस्टर चस्पा करने पहुंची तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। कोरोना योद्धा महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत जाफरपुर उर्फ बाबूगंज गांव के जसवंत पटेल मुंबई से आजमगढ़ निवासी अपने दो दोस्त के साथ दो दिन पहले घर पहुंचे और बेपरवाह घूमने लगे। जिससे भयभीत ग्रामीणों ने जानकारी गांव की निगरानी समिति को दी। इस पर समिति की सदस्य आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी क्वारंटीन कराने के उद्देश्य से पोस्टर चस्पा करने पहुंची तो आरोप है कि परदेसी जशवंत के परिजन गाली गलौच करने लगे। जानकारी जब आशा कार्यकर्ता के पति धर्मेंद्र कुमार पटेल को हुई तो बीच बचाव करने पहुंचे।
विरोधियों ने धर्मेंन्द्र के साथ मारपीट की। सदस्य निर्मला देवी ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। इस दौरान प्रधान पति रामलखन पटेल, रोजगार सेवक अजय गुप्ता, विजय चंद जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया तब पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के ढुलमुल रवैये से कोरोना योद्धाओं का मनोबल टूट रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फूलपुर उमेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें