बीबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विदाई समारोह में बीटेक के प्रतीक पांडेय को मिस्टर एवं निहारिका नायक को मिस फेयरवेल चुना गया। इस मौकेपर संस्थान के कुंवर बहादुर सिंह, कुलदीप सिंह एवं निदेशक डॉ. सीपी सिंह मौजूद रहे।