6.26 लाख शिक्षकों से जुड़ी है वेबसाइट
बेसिक शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत प्रदेशभर में 1.33 लाख प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां तैनात 6.26 लाख शिक्षक करीब दो करोड़ बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इन शिक्षकों के अधिकांश कार्य इसी वेबसाइट से होते हैं। उन्हें विभागीय विवरण नहीं मिलना परेशानी का सबब है।
वेबसाइट में बाहरी कैसे आ घुसा, कराएंगे जांच: निदेशक
बेसिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रताप सिंह बघेल भी वेबसाइट की हैकिंग से हैरत में हैं। उन्होंने कहा कि आपके जरिये यह बात संज्ञान में आई है। पहले विभाग की कई वेबसाइट थीं, जिन्हें एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। सभी का यहीं लिंक दिया गया है। इसमें कैसे कोई और घुस गया, इसे चेक कराएंगे। ठीक भी कराएंगे।