फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी शीघ्र तैयार हो प्रोजेक्ट आधारित प्रस्ताव

Wed, 18 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट स‌िटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत दूसरे चरण के लिए तैयार हो रही योजना का मंगलवार को यूएस ट्रेड एेंड डेवलपमेंट एजेंसी (यूएसटीडीए) ने सरकिट हाउस में प्रेजेेंटेशन किया। इसमें नगर निगम, एडीए, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन, स्वास्थ्य, बिजली, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अफसर भी शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े विभागों को प्रोजेक्ट आधारित प्रस्ताव वित्तीय सीमा के अंतर्गत शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से तैयार किए जाएं। उन्होंने यूएसटीडीए के प्रतिनिधियों से कहा कि इलाहाबाद सिटी की वर्तमान आधारभूत संरचना का आंकलन इस प्रकार तैयार करें कि ऊर्जा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, जलापूर्ति, सीवरेज, परिवहन, यातायात प्रबंधन, नगरीय नियोजन आदि क्षेत्रों की सूचनाओं से संबंधित विवरण परियोजना में शामिल हों और आने वाले दिनों में विशेषरूप से 2025-30 तक संभावनाओं पर विचार कर रिपोर्ट तैयार करें। एडीए उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट 43 बिंदुओं को केंद्र में रखकर तैयार करें।

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने विभिन्न विभागों की वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार करने पर जोर दिया। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही ने यातायात व्यवस्था पर जोर दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसपी सिंह ने कॉलेज को स्वायत्तता प्रदान करते हुए आटोनमस इंस्टीट्यूशन के रूप में पीजीआई की तर्ज पर विकसित करने का सुझाव दिया। यूएसटीडी की भारत प्रबंधक एचके लैनिंगनी ने कहा कि एजेंसी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को तैयार करने में तकनीकी सहयोग दे रही है। स्मार्ट सिटी विशेषज्ञ मणी बदारी, डीओयूजी शस्टर, मानसी साहू तथा इविवि में इलेक्ट्रानिक्स विभाग के अध्यक्ष डॉ.सीके द्विवेदी ने स्मार्ट सिटी योजना के बारे में सुझाव दिए। नगर आयुक्त शेष मणि पांडेय ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। बताया कि 18 मई को जल एवं दूषित पानी के प्रबंधन, ऊर्जा समेत सूचना, संचार प्रौद्योगिकी तथा 19 मई को परिवहन, नगरीय नियोजन विषय पर बैठकें होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें