स्थानीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में बरना एकेडमी ने तुलसी एकेडमी को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तुलसी एकेडमी ने 15 ओवर में 105 रन बनाए। दिव्यांशु और मुकेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरना एकेडमी के सलामी बल्लेबाज सूरज और सूर्या की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की और टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। इसके बाद सहिल और शिवांश ने टीम को जीत दिलाई। टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। वहीं, तुलसी एकेडमी की प्रियंका त्रिवेदी ने चार ओवर 35 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन टीम को जीत न दिला सकीं।