माघ मेला के पहले स्नान पर्व के दौरान सोमवार को संगम नोज पर अव्यवस्था फैल गई। दोपहर में भीड़ का दबाव बढ़ने पर बैरीकेडिंग टूट गई। तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और जल पुलिस तथा पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाला। जब तक दोबारा बैरीकेडिंग नहीं कर ली गई, मौके पर जल पुलिस और पीएसी की नाव तैनात रही।
संगम नोज पर दिन भर तो भीड़ का दबाव नहीं था लेकिन दोपहर बाद अचानक ही लोग संगम घाट की ओर बढ़ने लगे।
लोग संगम घाट पर डुबकी लगा ही रहे थे कि तभी कुछ लोग काफी आगे निकल गए। देखते ही देखते दोपहर 2.30 बजे के आसपास बैरीकेडिंग का बांस और रस्सी टूट गई। लोगों को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए नाव तैनात कर दी गई। यह तो पहले स्नान पर्व पर भीड़ कम थी लेकिन अगर दबाव अधिक होता तो हालात बिगड़ सकते थे।