फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव बोले : श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के शिल्पी थे सिंघल, संतों जैसा रहा है उनका का जीवन

Sun, 17 Nov 2024 05:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विहिप प्रांत कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में पहुंचे केशव ने कहा कि सिंघल ने वेदों की शिक्षा से लेकर, प्रकल्प वनवासी क्षेत्रों में प्रारंभ कराया। उन्हें सामाजिक समरसता का पुरोधा कहा जा सकता है। उनके जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा।
विज्ञापन
विहिप के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक रहे अशोक सिंघल को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संतों की तरह रहा। वह श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के शिल्पी रहे। अध्यात्म के क्षेत्र में उनकी गहरी आस्था रही। डिप्टी सीएम ने यह बातें विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में अशोक सिंघल की आठवीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन








 

विहिप प्रांत कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में पहुंचे केशव ने कहा कि सिंघल ने वेदों की शिक्षा से लेकर, प्रकल्प वनवासी क्षेत्रों में प्रारंभ कराया। उन्हें सामाजिक समरसता का पुरोधा कहा जा सकता है। उनके जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा। वह अपने पूरे जीवन में यह कभी यह नहीं भूले कि वह एक प्रचारक हैं। गो, गंगा, गायत्री आदि के संरक्षण के लिए उनका प्रयास अविस्मरणीय रहा।

विज्ञापन


हिंदू धर्म और संस्कृति के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य से वह आने वाले समय में भी हमेशा याद किए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने उनके साथ बिताए गए अपने संगठनात्मक क्षणों को भी याद किया। कहा कि अशोक सिंघल का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम अध्यात्म, धर्म और संस्कृति के लिए हर क्षण चिंतन करें। इसके पूर्व प्रांत कार्यालय में पहुंचे डिप्टी सीएम ने अशोक सिंघल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


विहिप मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने बताया कि प्रांत कार्यालय में सुंदरकांड के बाद हवन भी हुआ। इस अवसर पर विहिप काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन , काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, विमल प्रकाश, कमला मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, प्रांत कार्यालय प्रमुख सुनील , अंशुमान , रविंद्र मोहन गोयल, अजय गुप्ता, कैप्टन सत्य प्रकाश मिश्रा, आशुतोष श्रीवास्तव, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें