कस्बे में 15 दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे परेशान ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों को समस्या की जानकारी दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
कस्बे में पानी की आपूर्ति के लिए पांडर के कोटवारन का पूरा में जलनिगम की टंकी है। ग्रामीण जल निगम से होने वाली पानी की आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। ग्रामीण विजय केसरवानी, राजकुमार, सुभाष, आशीष केसरवानी आदि ने बताया कि 15 दिन से पानी की आपूर्ति बंद है। उधर, तहसील पहुंचने वाले फरियादी खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता एसएस परमार ने कहा कि समस्या का पता कर समाधान कराया जाएगा।