बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य चुनाव वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण की मतगणना 25 जुलाई 2026 को पूरी हो गई। वाराणसी जनपद की मतगणना पूरी होने के बाद प्रथम वरीयता मतों की गणना भी पूरी हो गई है।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सामान्य चुनाव वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण की मतगणना 25 जुलाई 2026 को पूरी हो गई। वाराणसी जनपद की मतगणना पूरी होने के बाद प्रथम वरीयता मतों की गणना भी पूरी हो गई है। मतगणना में कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 4504 मत प्राप्त कर प्रथम वरीयता में सबसे आगे रहे। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 4271 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
तीसरे स्थान पर बुलंदशहर के शिवकिशोर गौड़ को 3782, चौथे स्थान पर प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा को 3701, पांचवें स्थान पर बरेली के श्रीश कुमार मेहरोत्रा को 3434, छठे स्थान पर प्रयागराज के अजय यादव को 2999, सातवें स्थान पर प्रयागराज के पांचू राम मौर्य को 2991, आठवें पर प्रयागराज के इमरान माबूद खान को 2920, नौवें पर लखनऊ के जानकी शरण पांडेय को 2849 और दसवें स्थान पर गोंडा के अजय शंकर श्रीवास्तव को 2643 मत प्राप्त हुए।
मतगणना में कुल 1,94,922 मत पड़े। इसमें 1,84,270 मत वैध पाए गए। बार कौंसिल के अनुसार प्रथम चरण की मतगणना के बाद अब द्वितीय चरण की तैयारी की जाएगी। द्वितीय चरण की गणना निर्वाचन अधिकारी अथवा पर्यवेक्षक के निर्देशानुसार कराई जाएगी।