फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बार एसोसिएशन बारा का चुनाव आज, 299 मतदाता करेंगे वोटिंग

Wed, 11 Feb 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन बारा के चुनाव को लेकर एक सप्ताह से चल रही सरगर्मी और प्रचार-प्रसार मंगलवार शाम को थम गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और मंत्री पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। अध्यक्ष पद पर कृष्णा कांत मिश्र, चंद्रमणि सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, निर्भय शंकर दुबे, प्रदीप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार तिवारी चुनावी समर में हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों का दावा है कि अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव में सदैव आपसी भाईचारा चारा बना रहता है। बार एसोसिएशन बारा के चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 299 मतदाताओं के हाथों में है। चुनाव अधिकारी गया प्रसाद तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह 10 से तीन बजे तक मतदान उसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हेतु मतदान केंद्र से 50 मीटर के अंदर भीड़ एकत्रित न होने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें