फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बैंकों में कामकाज ठप, खाली हाथ लौटे ग्राहक

Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में शुक्रवार को हड़ताल के चलते बंद बैंक शाखा।
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को क्षेत्र के कई बैंकों में कामकाज नहीं हो सका। पीएनबी की मांडा खास, हाटा और चिलबिला शाखाओं समेत अन्य बैंकों में ताले लटके रहे। इसी तरह एसबीआई मांडा रोड और बीओबी की शाखाएं बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को गेट पर हड़ताल के चलते बैंक बंद होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा। कर्मचारियों की ओर से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, पीएलआई समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। बैंक बंद रहने से लेनदेन और अन्य जरूरी बैंकिंग कार्य प्रभावित रहे। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहने से लोगों के कामकाज प्रभावित होंगे। इधर, फूलपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक समेत कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में कामकाज ठप रहा।
सुबह से ही रुपये निकालने, जमा करने और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए ग्राहक शाखाओं पर पहुंचने लगे थे। बैंक बंद मिलने पर कुछ ग्राहक काफी देर तक शाखा खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन हड़ताल के कारण सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें