फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पासबुक, राशन कार्डों पर दिखेगा चुनावी स्लोगन

Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
जल्द ही डाक प्रेषण लिफाफों, बैंक पासबुकों और राशन कार्डों पर चुनावी स्लोगन ‘मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी’ लिखा नजर आएगा। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम संजय कुमार ने चुनाव से जुड़े अफसरों को सभी काम समय से पूरा करने को कहा है। 
विज्ञापन


चुनावी स्लोगन पहले स्टीकर पर लिखवाया जाएगा। फिर स्टीकर बैंक पासबुक, राशन कार्ड आदि पर चस्पा किया जाएगा। डीएम ने बढ़े हुए बूथों समेत मतदेय स्थलों पर बीएलओ एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति कर उनका डाटा पीजीआरएस पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ की छोटी-छोटी टीमें बनाकर प्रत्येक बीएलओ से व्यक्तिगत रूप से मिलने और उन्हें आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षित करने को कहा।

उन्होंने ईपी रेशियो, जेंडर रेशियों एवं एज कोहार्ट की मतदेय स्थलवार समीक्षा कर उसे आयोग के मानक के अनुरूप ठीक करने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम एवं सीओ को संयुक्त रूप से बैठक कर वल्नरेबुल मैपिंग का कार्य 14 अगस्त तक पूरा करने को कहा। साथ ही नेटवर्क कनेक्शन के लिए शैडो एरिया चिह्नित करने के लिए चार अगस्त एवं कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर, पम्फलेट, बैज आदि बनवाने एवं विभिन्न सरकारी कार्यालयों में उसे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें