फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की खड़ी स्कार्पियों आग का गोला बनी

विज्ञापन
bank managers standing scorpio become a fireball - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
नया कटरा के दिलकुशा में सोमवार को यूको बैंक के सामने खड़ी स्कार्पियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया और यह कुछ ही देर में जलकर राख हो गई। कर्नलगंज पुलिस के अनुसार रायबरेली के रहने वाले राम सिंह यूको बैंक में मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। वह सोमवार को दिलकुशा ब्रांच में ज्वाइन करने के लिए अपने एक मित्र और ड्राइवर के साथ शहर पहुंचेे। दोपहर लगभग दो बजे वह अपने मित्र के साथ ब्रांच के अंदर गए। ड्राइवर ब्रांच की दूसरी तरफ स्कॉर्पियो में ही बैठा था। अचानक ड्राइवर ने बोनट से धुआं निकलते देखा। गाड़ी से उतरकर जैसे ही उसने बोनट खोला, उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। जिसके बाद ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। जब तक आग बुझाई जाती, कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। मैनेजर ने बताया कि गाड़ी में रखा बैग भी जल गया, जिसमें उनके जरूरी कागजात और 10 हजार नगद थे।
विज्ञापन

जाम में फंसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। वहीं काफी देर तक दमकल न पहुंचने पर फोन किया गया तो पता चला कि दमकल कचहरी के पास जाम में फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें