फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में युवक फोसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र घूरपुर के पवर सुक्खू का पूरा गांव में आकाश बिंद (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आकाश के घर वालों ने उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों पर आरोप लगाया कि उनकी धमकी के कारण ही उसने आत्महत्या की है। जब पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली तब शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।
विज्ञापन

घूरपुर के सुक्खू का पूरा रहने वाले आकाश बिन्द (18) पुत्र राममिलन बिंद की एक लड़की से दोस्ती थी। उस लड़की की ननिहाल उसी गांव में है। वह अक्सर ननिहाल आती थी। होली पर भी वह ननिहाल आई थी। दोनों की दोस्ती की बातें जब फैली तो लड़की के घर वालों ने दोनों की शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़के के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने आकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह बहुत परेशान हो गया था।
आकाश ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को पता चला तो वे भड़क गए। उनका आरोप था कि धमकी के कारण ही आकाश ने खुदकुशी की है। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घर वालों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में थाना प्रभारी आईपीएस अनिल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी करछना व पुलिस चौकी प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह चौकी प्रभारी गौहनिया फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने तहरीर देने को कहा। आकाश के घर वालों की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही थी। ट्रेनी आईपीएस अनिल कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें