फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंग समाज ने बांटा, सहेजा गुरुदेव का संदेश

Wed, 10 May 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की 156वीं जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन की ओर से 25 बैशाख के मुताबिक मंगलवार को जयंती पर टैगोर टाउन स्थित गोलपार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। फिर स्वरबितान, सुरोश्री, पूर्णिमा सम्मेलनी, निखिल भारत बंग साहित्य सम्ेमलन आदि संस्थाओं सहित टैगोर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई जो विभिन्न रास्तों से होकर पार्क पहुंचकर पूरी हुई।
विज्ञापन


बाद में सभी संस्थाओं के सदस्यों ने सामूहिक रूप से रवींद्र संगीत की समधुर प्रस्तुति की। अरुण कुमार चट्टोपाध्याय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सपन समद्दार, अंजन चटर्जी, डॉ.राका मित्रा, प्रोफेसर अनीता गोपेश, शर्मिला चटर्जी, कावेरी अधिकारी, अमित नियोगी, संजीव चंद्रा, गोपाल बोस, अर्नबी बनर्जी, अरिंदम घोष आदि शामिल थे। बाबुल भट्टाचार्य ने कार्यक्रम का संचालन और सचिव शंकर चटर्जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

जयंती समारोह के दूसरे चरण मेें जगत तारन एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग और रूपकथा तथा बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रवींद्रालय में गुरुदेव की रचनाओं पर आधारित दो नाटकों का मंचन किया गया। कोलकाता की नामचीन नाट्य संस्था थिएटर वर्कशाप की ओर से पहला नाटक ‘बिना पैसार भोज’ यानी ‘बिना पैसे का भोज’ के माध्यम से एक ऐसे धोखेबाज दोस्त उदय की कहानी सुनाई गई जो अपने दोस्त अक्षय को खाने पर बुलाकर स्वयं गायब हो जाता है।
विज्ञापन


उदय के घर रुकने के दौरान एक के बाद एक लेनदार आने लगते हैं और अक्षय को ही उदय समझकर उसे खूब परेशान करने लगते हैं। इतना ही नहीं अक्षय, उदय की चोरी के इलजाम में भी फंस कर जेल चला जाता है। कई उतार-चढ़ाव से गुजरती इस कहानी के माध्यम से सीख दी गई कि किसी फर समझबूझ कर ही भरोसा करना चाहिए। वहीं दूसरी प्रस्तुति ‘बोशीकरण’ के तहत दो दोस्त आशू और आनंद होते हैं, जिनका शादी के प्रति अलग-अलग नजरिया होता है। आशू अपनी बीबी से संपर्कखत्म होने के बाद दूसरी शादी की तैयारी में होता है, वहीं उसका दोस्त आनंद अच्छी शादी के फेर में एक माता जी के पास जाने लगता है। इस बीच एक ऐसा मोड़ आता है जब दोनों के पते बदल जाते हैं और दोनों एक दूसरे के पते पर पहुंच जाते हैं। इसी में आशू की अपनी ही पत्नी से भेंट हो जाती है और फिर से वे दोनों एक सूत्र में बंध जाते हैं। वहीं दूसरे मित्र को भी अच्छा हमसफर मिल जाता है। दोनों ही प्रस्तुतियों में कुशल निर्देशन और अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें