कला संग कविता के माध्यम से सोमवार को बच्चों ने प्रयागराज में रिकार्डतोड़ मतदान का संदेश दिया। महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में हथेलियों पर तरह-तरह के संदेश उकेरे। सिविल लाइंस स्थित शिव महिमा अपार्टमेंट में अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की जागरूकता मुहिम में बच्चों, महिलाओं का उत्साह देखते बना। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
शाम से ही परिसर में उत्साहित बच्चों-महिलाओं की भीड़ लग गई थी। चित्रकला प्रतियोगिता में अब्दुल अयनूर, अंश यादव, आशी यादव, संचित सिंह, वैदिक अग्रवाल, सुविज्ञ मेहरोत्रा, तेजस, प्रेम सिन्हा, कामाक्षी, अनुष्का केसरवानी,जाह्नवी सिंह, प्रखर राज, आन्या सिंघल कार्तिक सिंघल कैनवास पर मतदान महादान पर आधारित चित्र उकेरे। जाह्नवी, नव्या ने कविता पाठ किया तो वंशिका और यथार्थ ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
हंदी रचाओ प्रतियोगिता में इला, जूही अग्रवाल, सुप्रिया, काश्वी, प्रीति केसरवानी, रत्ना यादव, अका पांडेय, पूजा सिंह, बिंदु, ऋचा सिंघल, शिवानी सिंह ने हथेलियां रचाईं। स्विप से जुड़े शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।