फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण और अनुसूचित जाति के बीच बजरंग दल को सौहार्द बढ़ाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
Bajrang Dal confrence at magh mela shivir - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हिंदू समाज के सामने सामाजिक समरसता एवं सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए जाति भावना को समाप्त करना जरूरी है। सवर्ण और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच आपसी सौहार्द बनाने का काम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिलकर करना है।
विज्ञापन


सके लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रत्येक मोहल्ले एवं गांव स्तर पर गौशाला, व्यायाम शाला एवं संस्कार केंद्र स्थापित करें। क्षेत्र संगठन मंत्री ने यह बातें माघ मेला स्थित विहिप शिविर में आयोजित बजरंग दल काशी प्रांत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के समापन पर कही।

विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्व हिंदू समाज को आपस में लड़ाना चाह रहे हैं। उनकी इस योजना का विफल करना हम सभी का दायित्व है। कहा कि चैत्र वर्ष प्रतिपदा 25 मार्च से हनुमान जयंती सात अप्रैल तक गांव-गांव, गली-गली में भव्य राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन


वर्ष 2024 तक बजरंग दल का कार्य काशी प्रांत के प्रत्येक जिलों एवं मोहल्लों तक पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में विहिप प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व आपस में गठबंधन कर हिंदू संस्कृति को नष्ट करने का षडयंत्र रच रहे हैं। कहीं सीएए के नाम पर तो कहीं अनुच्छेद 370 के नाम पर गलत वातावरण बना रहे हैं।

ईसाई मिशनरियों को लेकर उन्होंने कहा कि वह धर्मांतरण के नाम गरीब हिंदुओं को लालच न दें। इसके पूर्व बैठक में काशी प्रांत के विभिन्न जिलों से आए 700 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा गया कि रामनवमी पर काशी प्रांत में शिला पूजन के गांव में प्रस्तावित राम जन्मभूमि मॉडल एवं भगवान राम की शोभायात्रा के कार्यक्रम एतिहासिक हो।

इस अवसर पर प्रांत मंत्री महेश, प्रांत संयोजक सत्य प्रताप, आनंद शुक्ला, अविनाश, दुर्गेश सिंह, अभिमन्यु शाही, विवेक जायसवाल, विजय पांडेय, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, अभिषेक पाठक, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।

Bajrang Dal confrence at magh mela shivir- फोटो : ALDCOMPACT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें