आरोप है कि लॉरेंस ने बिल्डर के हाथरस निवासी भाई अशोक रावत के नाम पट्टे की जमीन को लेकर धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। कहा था कि 2020 में बिल्डर के भाई के नाम हुई जमीन कुख्यात राजेश टोटा की पत्नी कनक शर्मा की है। इसलिए उसे उस जमीन के एवज में 25 लाख रुपये की हिस्सेदारी चाहिए।
इससे पहले वह केंद्रीय कारागार में बंद था। हाथरस में लॉरेंस यूसुफ और राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। यूसुफ लॉरेंस और राज को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसने कारागार के अंदर से बिल्डर की हत्या की साजिश रची। धमकियों भरा फोन कर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर आगरा के थाना हरीपर्वत में भी एक मुकदमा लॉरेंस यूसुफ और कनक शर्मा और राज के खिलाफ दर्ज हुआ। पुलिस ने लॉरेंस यूसुफ पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
मथुरा जेल गैंगवार के बाद मारा गया था कुख्यात टोटा
10 सितंबर 2014 को मेरठ के बृजेश मावी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 2015 में मथुरा जेल में गैंगवार हुई। आगरा का कुख्यात अक्षय सोलंकी गैंगवार में मारा गया था जबकि राजेश उर्फ टोटा सहित 3 लोग गैंगवार में घायल हुए थे। उसी रात उपचार के लिए आगरा लाते वक्त हाइवे पर राजेश उर्फ टोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।