फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: माफिया अतीक के बड़े बेटे उमर की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौजूदा मामला खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का है। चकिया निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर, अली और उसके गुर्गे असद कलिया, ऐहतेशाम करीम आदि के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अली और उमर पिता अतीक अहमद के साथ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और अपहरण के आरोपी माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश जिला जज संतोष राय की अदालत ने दिया है। अतीक का बेटा उमर इस वक्त लखनऊ और अली नैनी जेल में बंद है। मौजूदा मामला खुल्दाबाद थाना क्षेत्र का है। चकिया निवासी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर, अली और उसके गुर्गे असद कलिया, ऐहतेशाम करीम आदि के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि चकिया तिराहे पर असद कालिया, उमर,अतीक का गनर ऐहतेशाम करीम आदि उसे जबरन गाड़ी में बैठकर अतीक के ऑफिस ले गए थे। वहां उन्होंने देवघाट वाली जमीन उमर, अली के नाम बैनामा करने व पांच करोड रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।

लखनऊ जेल में बंद अतीक के बेटे उमर ने इस मामले में जमानत के लिए जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गुलाबचंद्र अग्रहरि ने दलील दी कि उमर मौजूदा मामले के अलावा गैंगस्टर और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है। इससे पहले गुर्गे असद कलिया और एहतेशाम करीम की जमानत भी खारिज हो चुकी है। लिहाजा, उमर जमानत पाने का हकदार नहीं है। जिला जज की अदालत ने उमर की जमानत खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें