फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दीदारगंज मारपीट केस में अग्रिम जमानत अर्जी का पूर्व सांसद उमाकांत के बेटे का नाता नहीं

Fri, 18 Aug 2023 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ता देवव्रत यादव ने बताया कि दिनेश यादव, अनिल यादव और विकास यादव ये सभी दरियापुर के रहने वाले हैं। नाली के विवाद में मारपीट हुई थी। उसी में इन तीनों याचियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के दीदारगंज में हुई मारमीट मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज हुई अग्रिम जमानत अर्जी पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव से जुड़ी हुई नहीं है। यह मामला दरियापुर निवासी दिनेश यादव व उनके परिवार के सदस्यों का है। इस मामले में दीदारगंज थाने में 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


अधिवक्ता देवव्रत यादव ने बताया कि दिनेश यादव, अनिल यादव और विकास यादव ये सभी दरियापुर के रहने वाले हैं। नाली के विवाद में मारपीट हुई थी। उसी में इन तीनों याचियों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। हालांकि, याचियों की जमानत अर्जी पर निचली अदालत को विचार करने के लिए कहा है।

उधर, पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश यादव का कहना है कि यह मामला उनसे संबंधित नहीं है। न ही उनके और न ही उनके अन्य भाइयों के खिलाफ ऐसी कोई प्राथमिकी दर्ज है। न ही उन्होंने हाईकोर्ट में कोई अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें