प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत वार्षिक प्रणाली के छात्रों की बैक पेपर परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 26 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। दो सत्राें सुबह नौ से 11 और दोपहर दो से 12 तक प्रस्तावित बैक पेपर परीक्षाओं में सत्र 2021-22 के तहत स्नातक स्तर पर एनईपी की वार्षिक प्रणाली के तहत बीए, बीएससी और बीकाम के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए अनुदानित महाविद्यालयाें को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र काॅलेज लाॅगिन और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। प्रयागराज के परीक्षार्थी कुलभास्कर आश्रम पीजी कालेज, फतेहपुर के परीक्षार्थी महात्मा गांधी पीजी कालेज फतेहपुर, कौशांबी के परीक्षार्थी भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी और प्रतापगढ़ के परीक्षार्थी एमडीपीजी काॅलेज प्रतापगढ़ में परीक्षा देंगे। ब्यूरो
परीक्षकों की सूची न देने पर कॉलेजों को नोटिस
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षकों की सूची न देने वाले कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षकों की सूची नहीं देने की वजह पूछी है। इसके लिए जिन महाविद्यालयों ने परीक्षा तो करा ली, लेकिन विषय से संबंधित परीक्षकों के नाम विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं, उन महाविद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को विश्वविद्यालय ने स्वीकार नहीं किया है।