फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा पासी के गुर्गे ने रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे से पांच लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा पासी के गुर्गे ने रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे से पांच लाख हड़पे
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज में चिह्नित माफिया बच्चा पासी के करीबी ने रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे से पांच लाख हड़प लिए। जमीन के लिए रकम ली लेकिन छह साल बीतने के बाद भी न प्लॉट दिया और न ही रुपये वापस किए। एसएसपी के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धूमनगंज के साकेत नगर निवासी गुरु प्रसाद पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद से रिटायर हैं। उनके सहायक अध्यापक बेटे कैलाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीपलगांव निवासी जिला पंचायत सदस्य मंजीत कुशवाहा बच्चा पासी का करीबी और डी-46 गैंग का सदस्य है। उसने झलवा में जमीन देने के नाम पर उनसे पांच लाख रुपये लिए। इसमें से तीन लाख बैंक जबकि दो लाख घर पर जाकर दिए। छह साल बीतने के बाद भी उसने न तो जमीन दी और न ही रुपये वापस कर रहा है। पीड़ित की शिकायत है कि कई बार शिकायत के बावजूद थाने में सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि उसके पिता भी गए लेकिन उन्हें भी बैरंग लौटा दिया गया। जिसके बाद उसने गुहार लगाई तो एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया। प्रकरण की जानकारी के बाद उनके आदेशित करने पर धूमनगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय टहलाती रही पुलिस
पीड़ित ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पुलिस उसे टहलाती रही। उसने 14 सितंबर को आईजीआरएस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ने संबंधित दरोगा को जांच के लिए निर्देशित किया लेकिन कार्रवाई की बजाय उसने 16 दिन बाद रिपोर्ट दी कि शिकायती पत्र की जांच कोतवाली पुलिस से कराई जाए। उधर कोतवाली पुलिस ने अपनी आख्या में कहा कि घटनास्थल धूमनगंज है, ऐसे में जांच वहीं से कराई जाए। इस तरह उसे परेशान किया जाता रहा।

Bachchan Pasi's henchmen grab five lakh from retired inspector's son

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें