फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: बच्चा पासी गिरोह ने मचाया आतंक, दुकान तोड़ी-मांगी रंगदारी

Sun, 06 Sep 2020 12:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। बच्चा पासी गिरोह ने रामबाग में आतंक मचा दिया। दो दिन पहले चाय नाश्ते की दुकान से रंगदारी मांग। न देने पर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। शनिवार की सुबह जब दुकानदार ने दोबारा दुकान खोली तो फिर तोड़फोड़ की गई। मामला एसपी सिटी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। बच्चा पासी के दो रिश्तेदारों समेत आठ को नामजद किया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


लकड़मंडी रामबाग के रहने वाले अवधेश गुप्ता की क्रासिंग के पास चाय नाश्ते की दुकान है। बच्चा पासी का रिश्तेदार अंशू पासी और अतुल पासी अक्सर अपने दर्जनों साथियों के साथ आकर वहां बिना पैसे दिए नाश्ता कर चले जाते थे। दो सितंबर की शाम अवधेश ने पैसे के लिए टोक दिया। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लड़कों ने दुकान में तोड़फोड़ मचा दी। अवधेश को सरेआम बेल्ट से मारने के बाद रंगदारी मांगी गई। गल्ले में आठ हजार रुपये थे, रंगदारी के नाम पर ले लिए गए और कहा कि दुकान अब परमीशन के नहीं खुलेगी। अवधेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

शनिवार की सुबह अवधेश ने दोबारा दुकान खोली। पता चलते ही लड़के दुकान पहुंचे और करीब 50 लीटर दूध पलट दिया। दुकान में अपना ताला लगाया और धमकी देते हुए भाग गए। फिर पुलिस बुलाई गई। इसके बाद अवधेश ने एसपी सिटी दिनेश सिंह से मुलाकात की। पूरा मामला जानने के बाद उन्होंने तुरंत इंस्पेक्टर कोतवाली दीपेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। अवधेश की तहरीर पर अंशू पासी, अतुल पासी, कुंदन, फैेज, कांती, कृष्णा, ध्रुव और भानू के खिलाफ रंगदारी, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें