फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन से बच्चा चोरी कर भाग रही महिला पकड़ाई

विज्ञापन
Bachcha chori
विज्ञापन
सूबेदारगंज में पकड़ी गई, बच्ची को भेजा गया चाइल्ड लाइन
विज्ञापन

प्रयागराज। जंक्शन से ढाई साल की बच्ची चुराकर भाग रही महिला को जीआरपी ने सूबेदारगंज स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को चाइल्ड लाइन भेजा गया है। जीआरपी का कहना है कि शनिवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सूबेदारगंज स्टेशन पर एक महिला संदिग्ध हाल में ढाई साल की बच्ची संग घूमती मिली। शक होने पर लोगों ने सूचना दी तो जीआरपी पहुंची। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि महिला बच्ची को चुराकर अपने साथ ले जा रही थी। एसएसआई सुधीर पांडेय व उनकी टीम ने थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कानपुर नौबस्ता निवासी गुंजा बताया। कहा कि वह अपने पति के साथ लाइनशाह बाबा की मजार पर दर्शन को आई थी। झगड़ा होने के बाद पति बच्चे को लेकर चला गया। जिसके बाद उसे मजार पर ही दर्शन करने पहुंची लखीमपुर निवासी सुरेखा मिली जो अपनी ढाई साल की बेटी पायल व बेटे संग आई थी। रात में सोते वक्त वह मासूम पायल को चुपचाप उठाकर वहां से भाग निकली। सुबह बेटी को न पाकर सुरेखा ने शिकायत की जिसके बाद जीआरपी बच्ची की तलाश में लगी थी। इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह ने बताया कि महिला को आशा ज्योति केंद्र व बच्ची को चाइल्ड लाइन भेजा गया है। उसके परिवार को खबर कर दी गई है। बुधवार को देानेां को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें