फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बबिता पटेल का गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
सोरांव : कोच घनश्याम यादव व प्रशंसको के साथ बबिता पटेल
विज्ञापन
गत दिनों अमेरिका के बर्मिंघम शहर में संपन्न हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में क्षेत्र की बबीता पटेल ने चार पद के जीतकर इतिहास रच दिया था। अमेरिका से वापस लौट के बाद उनके पहली बार गांव आने पर लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


तहसील के तिली का पुरा निवासी बबिता पटेल ने एक पखवारा पूर्व अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में 2 जुलाई को हेपटाथलान (ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा) में रजत पदक,3 जुलाई हाई जम्प में 1.30 मीटर छलांग लगाकर कांस्य पदक, 5 जुलाई को पोलवाल्ट में 3.50 मीटर छलांग लगा कर स्वर्ण पदक और रिले रेस में 1×400 मीटर में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रच दिया था।
प्रतियोगिता के समापन पर वह 10 जुलाई को नई दिल्ली स्थित अपने सीआईएसएफ मुख्यालय वापस लौट आई थी।रविवार को वह ट्रेन से जब प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंचीं तो खेल प्रेमियों ने उसका जोरदार स्वागत किया। स्टेशन से बाहर निकलने पर उनके समर्थकों ने उन्हें गाजे बाजे के साथ खुली जीप से लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान प्रमुख चौराहों पर जगह जगह ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिला पंचायत सदस्य अंकेश पटेल व सुखदेव पटेल, आशीष पटेल, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, कोच घनश्याम यादव, भाकियू (भानु) प्रदेश सचिव राज कुमार पटेल, राजेश पटेल आदि ने घर पहुंच कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें