फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बर्फानी से मांगेंगे देश में अमन-चैन का आशीष

Thu, 14 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भोलेनाथ सबके साथ सेवा दल का जत्था बुधवार को बाबा बर्फानी यानी अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। दल में दो दर्जन महिलाओं समेत 117 यात्री शामिल हैं। अमरनाथ यात्रा में आई तमाम बाधाओं को नजरअंदाज करते हुए  पूरे उत्साह और हौसले के साथ यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन को निकले हैं। अतरसुइया से आरंभ शोभायात्रा जंक्शन पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते बैंडबाजा की धुन पर बम भोले का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इससे पहले यात्रियों ने अतरसुइया स्थित शिव मंदिर में विधिविधान से भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। पूरे ग्यारह हजार रुद्राक्ष से भोलेनाथ का मनोहारी शृंगार किया गया। 
विज्ञापन


संयोजक धीरज साहू के मुताबिक इलाहाबादी जत्था बाबा बर्फानी से देश में अमन-चैन और खुशहाली का आशीष मांगेगा। तीर्थयात्री प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से नई दिल्ली पहुंचेंगे। यात्रा पहलगाम वाले रास्ते से पूरी की जाएगी। दल के सदस्य गुरु पूर्णिमा,19 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। सकुशल वापसी के बाद 14 अगस्त को भंडारा किया जाएगा। शोभायात्रा में देवेश पांडेय, मनोहर लाल साहू, श्वेता गुप्ता, गीतांजलि साहू, सैमसन आदि शामिल थे।

शिव के गणों का रूप धरे यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उन्हें विदा करने पहुंचे। प्रयास संस्था के संयोजक सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्षद सतीश चंद्र केसरवानी, मुकेश पाल, अनुपम दास, धीरज मेहरोत्रा, विकास केसरवानी आदि ने संयोजक धीरज साहू सहित दल के सदस्यों का माल्यार्पण किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कई अन्य संस्थाओं की ओर से भी बाबा बर्फानी के भक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें