फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 1.09 करोड़ से बाबा बोलन नाथ धाम का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बोलन नाथ धाम के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने 1.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। शुक्रवार को सर्वे टीम पहुंचकर मंदिर के आसपास की जमीन और सुविधाओं का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस धनराशि से मंदिर का कायाकल्प होगा और जन सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पर्यटन विभाग ने बाबा बोलन नाथ धाम का कायाकल्प करने के लिए विकास कार्य को मंजूरी दी है। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने का भी निर्देश दिया है। सर्वे टीम का नेतृत्व कर रहे इंजी. श्रवण कुमार ने बताया कि धनराशि का उपयोग धाम में विभिन्न पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
इस मौके पर महंत रामदास महाराज, प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र, कोरांव के चेयरमैन ओम केशरी, पूर्व प्रमुख जंगीलाल गुप्ता, रामलीला कमेटी के संरक्षक लालजी मिश्रा, अंकित शाहू, अनिल पटेल सहित कई लोग रहे।
विज्ञापन

मेजा की ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और बाबा बोलन नाथ धाम को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें