थाना क्षेत्र के ग्राम छीतेमऊ गांव निवासी रामफल की पत्नी गंगा देवी (55) का शुक्रवार को बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। दोपहर में पिलखुआं के पास रेलवे ट्रैक उसे ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया लेकिन तब तक वह प्रयागराज से अयोध्या जाने वाली ट्रेन के आगे कूद पड़ी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। मृतका के पांच पुत्र हैं, जिसमें दो की शादी हो चुकी है। गंगा देवी की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का कहना है कि गंगा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी।