फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा ने ननिहाल में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा मेरी मौत का कारण मेरे पिता हैं...

Sun, 18 Jul 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • शिवकुटी की घटना, सुसाइड नोट में पिता को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी में नानी के घर में रहने वाली बीए की छात्रा नेहा यादव (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच पड़ताल में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार पिता को बताया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी नेहा पुत्री रामबहादुर यादव बचपन से अपने मां मीना यादव और भाई नितिन यादव के साथ शिवकुटी स्थित ननिहाल में रहती थी। वह पत्राचार से बीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह वह किचन में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि नेहा के पिता ने दूसरी शादी कर ली है। जिसकी वजह से नेहा की मां बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सुसाइट नोट मिला है। 

क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मेरी मौत का कारण मेरे पिता हैं, अगर वह हम सबको ना छोड़ते, तो आज कोई किसी को कुछ न कहता। हमें मामा के घर बहुत प्यार मिला है। मेरे कारण अब झगड़ा नहीं होगा। मैं किसी के घर में झगड़े का कारण नहीं बनना चाहती। मुझे माफ करियेगा नानी, मैं नहीं जीना चाहती, अब मैं इस घर में नहीं रह सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें