फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए प्रवेश परीक्षा में आठ फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 17 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को शुरू हुई प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में पहले दिन बीए में प्रवेश के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई। इलाहाबाद के 26 केंद्रों के अलावा बनारस के पांच, लखनऊ के दो, गोरखपुर के दो, दिल्ली केएक, बरेली के एक एवं कानपुर के एक केंद्र पर प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 20061 परीक्षार्थियों में से 18470 अर्थात 92 फीसदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इविवि प्रवेश परीक्षा निदेशक प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि बाहर के केंद्रों पर 4229 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, उसमें 3665 अर्थात 87 फीसदी तथा स्थानीय 26 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 15832 परीक्षार्थियों में से 14825 अर्थात 94 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा निदेशक ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण माहौल में हुई। सभी केंद्रों पर कोर कमेटी के सदस्यों के साथ आब्जर्वर मौजूद रहे। कुलपति प्रो. एनआर फारूकी ने बीएचएस एवं मेरी लूकस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को बीएससी एवं बीकॉम की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा होगी। बीएससी में 32 हजार एवं बीकॉम में 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि इलाहाबाद में 26 परीक्षा केंद्रों पर तथा बनारस के पांच, लखनऊ के दो, गोरखपुर के दो, दिल्ली के एक, बरेली के एक एवं कानपुर के एक केंद्र पर बीएससी प्रवेश परीक्षा प्रात: नौ से ग्यारह बजे के बीच होगी, जबकि बीकॉम की प्रवेश परीक्षा शाम तीन से पांच बजे के बीच सात स्थानीय केंद्रों के साथ बाहर के सभी जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें