फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: बीटेक कर चुका छात्र निकला मोबाइल लुटेरे गिरोह का सरगना, लूट के 13 मोबाइल बरामद, पांच बदमाश गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीटेक की पढ़ाई कर चुका आदिल काफी शार्प माइंड है। वह लूटे हुए मोबाइल के पासवर्ड हैक करता था। इसी तरह गिरोह के सभी सदस्यों के काम बंटे हुए थे। पुलिस ने इनसे कई और लूट की घटनाओं की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में पलक झपकते ही मोबाइल छीनने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह का सरगना बीटेक कर चुका आदिल है, जो अपने चार अन्य साथियों संग गिरफ्तार हुआ है। इनके कब्जे से कुल 13 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

बरामद मोबाइल फोन में से एक सिविल लाइंस में 11 जनवरी को छीना गया था। इस दिन नवाबगंज निंदूरा ग्राम निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य किसी काम से पत्रिका चौराहे के पास आए थे तभी उनका मोबाइल छीनकर बाइकसवार बदमाश भाग निकले थे। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी अभयचंद्र व हनुमान मंदिर चौकी प्रभारी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मोबाइल की खरीद फरोख्त करने वाले नवाब यूसुफ रोड पर डीआरएम कार्यालय के बगल स्थित एटीएम पर आने वाले हैं। इस पर दबिश देकर यहां पांच लोगों को पकड़ा गया।

विज्ञापन


तलाशी में इनके कब्जे से 13 मोबाइल फाेन बरामद हुए, जिसके संबंध में यह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मोबाइल लूट करने वाले गिरोह के सदस्य हैं और बरामद सभी मोबाइल शहर में अलग-अलग स्थानों से छीने गए हैं। अभियुक्तों ने 11 जनवरी को पत्रिका चौराहे के पास हुई घटना भी अंजाम देने की बात कबूली। छिनैती की घटनाओं में अभियुक्त जिस अपाचे बाइक का इस्तेमाल करते थे, पुलिस ने उसे भी बरामद कर सीज कर दिया है।

विज्ञापन

पासवर्ड क्रैक करता था आदिल

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. आदिल, मो. अयान, साहिल हाशमी, मिजान आलम और मो. सूफियान शामिल हैं। इनमें से साहिल व सूफियान मुट्ठीगंज जबकि अन्य तीनों करेली के रहने वाले हैं। आदिल फाफामऊ के एक कॉलेज से बीटेक कर चुका है और वह लूटे गए मोबाइल के पॉसवर्ड क्रैक करता था। अयान मोबाइल बेचने का काम करता था जबकि अन्य तीनों मोबाइल लूट करते थे। सिविल लाइंस प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में जार्जटाउन की भी एक घटना में संलिप्तता बताई है। इसकी सूचना जार्जटाउन पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें