फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा की सैर की चक्कर में बीटेक छात्र पहुंच गए जेल

Sat, 23 May 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। गोवा की सैर के चक्कर में बीटेक के तीन छात्र जेल पहुंच गए। सैर के रुपये जुटाने के लिए छात्रों ने झपटमारी का रास्ता अख्तियार किया लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए। राजापुर में हनुमान मंदिर के पास से महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे तीनों छात्रों को पुलिस ने अशोक नगर के बाबा चौराहे के पास से दबोच लिया। तीनों के पास से टूटी हुई चेन भी बरामद हुई है। शुक्रवार को तीनों साथी साथ-साथ जेल गए। तीनों दोस्तों का प्लान गर्ल फ्रेंड को भी गोवा ले जाने का था।
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़े होलागढ़ के सुनील मिश्रा, प्रतापगढ़ बाघराय के दुर्गेश अग्रहरि तथा गंगानगर के सिद्धार्थ यादव बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। तीनों नैनी के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार शाम तीनों ने मिर्जापुर के कोहना की अंकिता सिंह के गले से सोने की चेन झपट ली थी। चेन छीनकर तीनों अशोक नगर की ओर भागे थे। इसी बीच कंट्रोल रूम को खबर दे दी गई। एसओ कैंट संतोष अवस्थी उस वक्त अशोक नगर बाबा चौराहे पर ही खड़े थे। उन्होंने घेराबंदी की और बाइक सवार तीनों युवकों को दबोच लिया।

अंकिता सिंह को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बाइक और झपटमारों की पहचान की। बीटेक छात्रों के पास से लूटी गई चेन का एक हिस्सा भी बरामद हुआ। एसओ के मुताबिक इस गिरोह में कुछ और बीटेक छात्र भी शामिल हैं। पूछताछ में कुछ के नाम पता चले हैं। छात्रों ने इससे पहले भी छिनैती की कई घटनाआें में शामिल होने की बात कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें