इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में जारी विवाद ने विद्यार्थियों को भी दूर कर दिया है। स्थिति यह है कि बी. म्यूज के सितार पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई आवेदन ही नहीं पहुंचा। तबला में भी मात्र चार विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। हालांकि, गायन में कुल 30 सीट के सापेक्ष पहले दिन 21 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।
संगीत विभाग विवादों का पर्याय बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुलपति के निर्देशन में हाईपॉवर जांच कमेटी तक गठित कर दी गई है। इन विवादों का नतीजा यह है कि छात्र-छात्रा अब बी. म्यूज में प्रवेश ही नहीं चाहते। वादन में तबला और सितार की 20-20 सीटें हैं।
इनके लिए शुक्रवार को प्रवेश शुरू हुआ, लेकिन तबला में चार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। सितार की क्लास खाली रहेगी। गायन (वोकल) की 30 सीट है। इसमें 21 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीए में भी विद्यार्थी संगीत विषय को नहीं लेना चाहते। संगीत विषय वाले कॉम्बिनेशन उनकी प्राथमिकता में नहीं है और इस बार भी सीट खाली रहने की आशंका है। यही स्थिति बीएस-जीडीएस की भी है। बहुत उम्मीदों के साथ विश्वविद्यालय में यह कोर्स शुरू हुआ था, लेकिन तीन साल में इसका क्रेज खत्म हो गया। इसकी मुख्य वजह भी विवाद है। बीएस-जीडीएस की 20 सीट है, लेकिन मात्र 11 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। इसके विपरीत बीपीई और बीएफए में पहले दिन रिकार्ड विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। बीपीई में 30 सीट है। इसमें 28 सीट पहले दिन ही फुल हो गई। बीएफए में कुल 60 सीट है। इसमें भी पहले दिन 56 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
बीएएलएलबी : सभी वर्ग के 133.33, ओबीसी के 100 और एससी के 50.67 या इससे अधिक अंक पाने वाले। बीएएलएलबी में शनिवार को विकलांग, खेल और शिक्षक-कर्मचारी कोटा के चयनित विद्यार्थियों का भी प्रवेश होगा।
छह जुलाई : सभी वर्ग के 125 या इससे अधिक अंक
सात जुलाई : ओबीसी के 92 या इससे अधिक अंक
आठ जुलाई : एससी के 55 या इससे अधिक अंक तथा एसटी सभी
कालेजों में प्रवेश
ईश्वर शरण में आज का प्रवेश
बीकॉम : सभी वर्ग के 130 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी गणित : सभी वर्ग के 100 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी बायो : सभी वर्ग के 110 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
सीएमपी में आज का कटऑफ
बीएससी जीव विज्ञान : सभी वर्ग के 110 या इससे अधिक अंक तथा एसटी सभी
बीएससी गणित : सभी वर्ग के 110 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीकॉम : सभी वर्ग के 122 या इससे अधिक अंक या एसटी के सभी
एडीसी कीडगंज परिसर में आज प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्र) : सभी वर्ग के 130 और एससी के 50 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी (छात्र-छात्रा) : सभी वर्ग के 120 और एससी के 50 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीए : सभी वर्ग के 50 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी
एडीसी जीरो रोड में आज प्रवेश
बीकॉम (केवल छात्रा) : सभी वर्ग की 150 या इससे अधिक अंक तथा एसटी की सभी
बीए (केवल छात्रा) : सभी वर्ग की 50 या इससे अधिक अंक तथा एसटी की सभी
राजर्षि टंडन में प्रवेश शुरू
- राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के बीए पाठ्यक्रम में प्रवेश शुरू है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बीए प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं दिन में 10.30 से 2.30 बजे के बीच प्रवेश ले सकती हैं।