फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Updates: पार्कों में दिखा लॉकडाउन हटने का असर, दोगुने बिके टिकट

Sat, 12 Sep 2020 07:28 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
आजाद पार्क, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क को सुबह पांच से रात नौ बजे तक खोले जाने का असर पहले दिन ही दिखा। अनलॉक की अवधि की तुलना में शुक्रवार को दोगुना लोग पार्क में पहुंचे और 14 हजार रुपये के टिकटों की बिक्री हुई। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के दौरान पार्क में और रौनक बढने की उम्मीद है। हालांकिन अभी पुरानी स्थिति आने में समय लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के मद्दनेजर आजाद पार्क 23 मार्च से बंद हो गया था। अनलॉक में पांच जून से पार्क को सुबह और शाम को खोले जाने लगा। इस दौरान रोजाना करीब पांच से आठ रुपये के टिकटों की बिक्री हो रही थी। जबकि, लॉकडाउन से पहले रोजना 40 से 45 हजार रुपये तक के टिकट बिक जाते थे। दिन में पार्क बंद रहने की वजह से टिकट की बिक्री में कमी तो आई ही थी, कोविड संक्रमण के डर से भी लोगों ने दूरी बना रखी है।

शुक्रवार से पार्क को सुबह पांच से रात नौ बजे तक खोले जाने के बाद पार्क की रौनक फिर से लौटने लगी है। दिन में एक बजे तक ही 8350 रुपये के टिकटों की बिक्री हो गई थी। वहीं रात नौ बजे तक 14 हजार रुपये तक के टिकट बिक गए। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में पार्क में इन दिनों में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। अधीक्षक डॉ.सीमा राणा ने बताया कि पूरे समय तक पार्क खुलने की जानकारी अभी ज्यातातर लोगों को नहीं है। उम्मीद है जैसे-जैसे लोग जानने लगेंगे पार्क की पुरानी रौनक भी लौट आएगी।
विज्ञापन


कोविड कंट्रोल रूम संगम स्थित आईसीसीसी में ले जाने की तैयारी
प्रयागराज।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को संगम स्थित आईसीसीसी शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए आईसीसीसी में नेटवर्किंग भी शुरू हो गई है। कोविड-19 की जांच, घर-घर सर्वे, होम आइसोलेशन, अस्पतालों में इलाज की स्थिति आदि की निगरानी कलक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम से की जाती है।
इसी के साथ मेला कार्यालय स्थित आईसीसीसी में भी इसके डाटा की फीडिंग की जाती है। वहां से पूरी व्यवस्था पर निगरानी भी रखी जाती है। अपर मुख्य सचिव डॉ.रजनीश दुबे ने बुधवार को निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद कंट्रोल रूम को पूरी तरह से आईसीसीसी में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आईसीसीसी में कम्प्यूटर की पर्याप्त संख्या है। इसके अलावा वह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ऐसे में वहां से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लागू प्रावधानों पर प्रभावी निगरानी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें