फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद की शहादत से लें देशभक्ति की सीख

Sun, 28 Feb 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर शनिवार को उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संगठनों की ओर से उनके त्याग बलिदान और देशप्रेम से सीखने का संकल्प लिया गया। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर  से चंद्रशेखर आजाद पार्क में शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने कहा, देश के लिए प्राण न्योछावर करके आजाद ने देश भक्ति की मिसाल पेश की। कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन ही शहीदों के प्रति  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी, सीडीओ अटल राय आदि ने भी उन्हें याद किया।
विज्ञापन

उ.प्र. सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21 गन शाट फायर , सम्मान गारद ने सलामी और पुलिस बैंड ने राष्ट्र भक्ति धुन बजाई। विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गीत सुनाए। संचालन महासचिव राज बहादुर गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन प्रो.श्रीबल्लभ ने किया। कार्यक्रम में प्रो.उमेश चट्टोपाध्याय, प्रो.श्याम बिहारी, डॉ.श्लेष गौतम, विशाल गुप्ता सहित शहर के गणमान्य एवं विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। 
इलाहाबाद संग्रहालय की ओर से शहादत दिवस पर निदेशक गौरव बंसल सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने परिसर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में निर्माता निर्देाक एन.चंद्रा परिवार सहित शामिल थे।
विज्ञापन

भारतीय सांस्कृतिक परिषद की ओर से आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष दुर्गेश दूबे ने कहा,  सच्ची श्रद्धांजलि शहीदों को तभी मिलेगी जब युवा वर्ग नशे और अन्य विकृतियों का त्याग कर स्वस्थ भारत का निर्माण करे। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महामंत्री राम सागर ने आजाद पार्क को टैक्स फ्री पार्क बनाने की मांग की।  पतंजलि योग समिति की ओर से श्यामसुंदर सिंह पटेल ने चन्द्रशेखर के जीवन पर प्रकाश डाला। रसूलाबाद स्थित आजाद स्मारक पर पुष्पांजलि करते हुए आनन्द मोहन ने स्मारक के नवीनीकरण की बात कही। प्रगति शील समाज पार्टी, भारतीय युवा राष्ट्रवादी विचार मंच, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर शहादत दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 
जय हिन्द फाउंडेशन की ओर से आजाद पार्क में मोमबत्तियां और मशालें जलाकर कर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि दी गई। ‘स्वास्थ्य के मूल अधिकार’ विषय पर हुई गोष्ठी में जयहिंद परिवार के सिद्धांतकार राजू जयहिंद ने कहा कि शहीदों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में विवेक, दिलीप, आशुतोष, रविन्द्र, वेद, विद्यासागर, डॉ. अजय आदि मौजूद रहे।
दिशा छात्र संगठन, नौजवान भारत सभा और  स्त्री मुक्ति लीग की ओर से शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर साइकिल मार्च निकाला गया। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गईं। कार्यक्रम में संगठन के विकास राजू, प्रसेन, विवेक, नीशू, प्राची, अंजलि, संध्या, प्रतिभा, महाप्रसाद आदि उपस्थित रहे।
‘द फ्रीडम फाइटर चन्द्र शेखर’  मंचितइलाहाबाद। सॉफ्ट पावर आर्ट एण्ड कल्चर संस्था की ओर से कम्पनी बाग में आयोजित पांच दिवसीय लोक रंग नाट्य महोत्सव में ‘द फ्रीडम फाइटर चन्द्र शेखर’ ‘आजाद’ का मंचन किया गया। उसके पहले महापौर अभिलाषा गुप्ता ने आजाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष डॉ. राजन सम्दरिया की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का निर्देशन ज्ञानचंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें