फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में शून्य प्रगति पर चार अधीक्षकों को चेतावनी

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana
विज्ञापन
एक भी लाभार्थी का नहीं किया इलाज, स्पष्टीकरण मांगा गया
विज्ञापन

निलंबन की गिर सकती है गाज
प्रयागराज। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत एक भी लाभार्थी का इलाज न करने वाले चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को सीएमओ ने कठोर चेतावनी दी है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में शू्न्य प्रगति को लापरवाही माना गया है। रिपोर्ट शासन स्तर पर गई तो अधीक्षकों पर निलंबन की गाज भी गिर सकती है।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी बृहस्पतिवार को आयुष्मान योजना की समीक्षा कर रहे थे। नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. राहुल सिंह ने एक भी लाभार्थी का इलाज न करने वाले सीएचसी की सूची दी। सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया, कौड़िहार, कोटवा एट बनी, फूलपुर की शून्य प्रगति देखकर उखड़ गए। उन्होंने सभी केंद्रों के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पस्टीकरण तलब किया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज पांडेय ने बताया कि आयुष्मान पैनल में शामिल सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि लाभार्थी परिवार के कम से कम एक सदस्य का गोल्डेन कार्ड बनाकर नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें