फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का, वेटिकन सिटी से बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगी अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अयोध्या मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने को सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वागत किया है। तीन दिवसीय प्रवास पर प्रयागराज पहुुंचे सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि कानूनी दांव पेंच खत्म होने के बाद अब अयोध्या के विकास की तैयारी है। योगी सरकार अयोध्या को धार्मिक और पर्यटन दोनों ही नजरिए से इस तरह से विकसित करने जा रही है कि लोग यहां के विकास की मिसाल दें। सरकार अयोध्या को अब वेटिकन सिटी और मक्का से भी बड़े धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करेगी।
विज्ञापन

सिद्धार्थ नाथ ने अयोध्या मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि अदालत का फैसला उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा है, जो हिन्दू मुस्लिम एकता में खलल डालने की कोशिश कर रहे थे। कहा कि अब विपक्ष से मेरी अपील है कि वह प्रदेश के विकास कार्य में योगी सरकार के साथ आए। आने वाले दिनों में विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। इसमें तमाम महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। हम सभी का दायित्व है कि विधानसभा मिलकर चलाए। कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती है। इस अवसर पर लखनऊ के लोक भवन में स्वर्गीय अटल बिहारी की 26 फीट की प्रतिमा लग रही है। वहीं दूसरी ओर धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश महामंत्री पवन श्रीवास्तव ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज की गई पुनर्विचार याचिका पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि राम ही राष्ट्र है, राष्ट्र ही राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें