BJPers celebrate celebration of citizenship amendment bill
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। लोकसभा के बाद राज्यसभा से नागरिकता संशोधन बिल पारित होने के बाद बृहस्पतिवार को भी भाजपाइयों ने जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह बिल पारित कराकर केंद्र सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री डा नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि यह बिल पारित होने से धार्मिक कारण से सताए गए पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को खासी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों का तमाम तरह से शोषण होता है और वह मजबूरी में भारत की शरण में जान और सम्मान बचाने को आते हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि आज देश के लिए बहुत खुशी का दिन है धार्मिक कारण से सताए गये लोगों को भारतीय नागरिकता देने का निर्णय का पूरा देश स्वागत कर रहा है। इस अवसर पर विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, अवधेश गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, रवि केसरवानी, श्यामचंद्र, राजू पाठक, नटवरलाल भारती, माया द्विवेदी, पवन श्रीवस्तव, स्मृति श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।