महावीर मार्ग स्थित सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग: श्रद्धालु अपने हल्केवाहन/बाइक को जीटी रोड, टीकरमाफी से त्रिवेणी मार्ग द्वारा संगम लोवर मार्ग से बाएं मुड़कर संगम लोवर-जगदीश मार्ग, सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग स्थल जा सकेंगे। स्नान करने के बाद पैदल महावीर मार्ग होते हुए सतुआ बाबा स्थित पार्किंग जाएंगे।
देवरख कछार पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल सोमेश्वर महादेव रैंप मार्ग से महादेव स्नान घाट पर जा सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालु उसी मार्ग से देवरख कछार पार्किंग या संबंधित पार्किंग में पहुंचकर वाहनों से गंतव्य को वापस जा सकेंगे।
नवप्रयागम पार्किंग: श्रद्धालु अपने वाहनों को पार्क कर पैदल नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बांध रोड, अरैल घाट, चक्रमाधव घाट व अन्य स्नान घाटों पर जा सकेंगे। इसके बाद संकट मोचन मार्ग, नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से नवप्रयागम पार्किंग से जा सकेंगे।
परम पूज्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम के पास स्थित पार्किंग: श्रद्धालु ओल्ड जीटी मार्ग से संगम लोवर मार्ग, टीकरमाफी त्रिवेणी मार्ग में वाहनों को पार्क कर पैदल ऐरावत स्नानघाट पांटून पुल नंबर दो महावीर घाट व रामघाट आदि पर स्नान कर सकेगें।
मंदिरों में जाने के लिए रूट
मनकामेश्वर मंदिर: मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने बाइक व हल्के वाहन एडीसी मैदान पार्किंग स्थल व दधिकांदो पार्किंग स्थल में पार्क कर पैदल सिमेट्री मार्ग, यमुना बैंक रोड तिराहा से बाएं मुडकर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
नागवासुकी मंदिर: श्रद्धालु अपने वाहनों को नागवासुकि कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
सोमेश्वर महादेव मंदिर: श्रद्धालु अपने वाहनों को देवरख कछार भूमि पार्किंग स्थल में पार्क कर जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
शंकर विमान मंडपम: श्रद्धालु पैदल जगदीश मार्ग बाध मार्ग जलाभिषेक के लिए जा सकेगें। इनकी वापसी बाध मार्ग, त्रिवेणी मार्ग से होगी।