फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : बुकिंग के नाम पर ठगी से बचें, शहर में सिर्फ 83 पंजीकृत होटल, प्रशासन ने जारी की सूची

Fri, 10 Jan 2025 06:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ में आ रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ठहरने का स्थान ढूंढ़ रहे हैं तो जान लें कि शहर में 83 होटल ही हैं जो पंजीकृत हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कॉटेज बुकिंग करनी है ताे इसके लिए अधिकृत कंपनियां सात ही हैं।
विज्ञापन
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए जारी की गई होटल की सूची। 1 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आ रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ठहरने का स्थान ढूंढ़ रहे हैं तो जान लें कि शहर में 83 होटल ही हैं जो पंजीकृत हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में कॉटेज बुकिंग करनी है ताे इसके लिए अधिकृत कंपनियां सात ही हैं। साइबर क्राइम मुख्यालय की ओर से यह एडवाइजरी जारी की गई है। श्रद्धालुओं के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी इसमें दी गई हैं।

शहर के नामी होटल की फर्जी वेबसाइट बनाकर बुकिंग का मामला पहले ही सामने आ चुका है। इसके अलावा टेंट सिटी, स्विस कॉटेज बुकिंग के लिए फर्जी वेबसाइटें बनाने के मामले भी आए हैं, जिनमें एफआईआर दर्ज कर साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बुकिंग के नाम पर फर्जी क्यूआर कोड के जरिए ठगी को लेकर भी लगातार पुलिस की ओर से चेतावनी जारी की जा रही है। इसी क्रम में महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ठगी से बचाने के लिए साइबर क्राइम मुख्यालय की ओर से पहल की गई है। बताया गया है कि ठहरने के लिए पंजीकृत होटलों, लॉज, धर्मशालाओं में ही संपर्क किया जाए।

Trending Videos

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए जारी की गई होटल की सूची। 2 - फोटो : अमर उजाला।

इसकी विस्तृत जानकारी mahakumbh.gov.in पर उपलब्ध है।

अनजान क्यूआर कोड को न करें स्कैन

कमिश्नरेट पुलिस के नोडल अफसर महाकुंभ डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु किसी भी सुविधा के लिए बिना सोचे-समझें क्यूआर कोड को स्कैन न करें। ऐसा करके आप साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं। मसलन कॉटेज, होटल बुकिंग, हेलीकॉप्टर राइड, बोट राइड जैसी किसी भी सुविधा के लिए अधिकृत वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर ही संपर्क करें।
 

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए जारी की गई होटल की सूची। 3 - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ में ठहरने हेतु अधिकृत कॉटेज जनपद प्रयागराज

क्रम नाम ईमेल मोबाइल नंबर वेबसाइट

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए जारी की गई होटल की सूची। 4 - फोटो : अमर उजाला।

ITDC/IRCTC के अधिकृत कॉटेज जनपद प्रयागराज

वेबसाइट - irctctourim.com 1800110139

वेबसाइट - kumbhcity.itdc.co.in / मो० नं0 9240233200,1800112277
 

कुम्भ मेला हेल्पलाइन 1920

  • मेला पुलिस 1944
  • फायर सर्विस 1945
  • एम्बुलेंस सेवा 102, 108
  • प्रयागराज सिटी स्टेशन (रामबाग) 0532-2557978
  • प्रयागराज स्टेशन 0532-2466831
  • नैनी स्टेशन 0532-2697252
  • रेल पूछताछ 138, 139
  • खाद्य रसद हेल्पलाइन 1010
विज्ञापन

हवाई यात्रा

बमरौली हवाई अड्डा 91532-2581370

एयर इण्डिया (कार्यालय) 9793013874

कुम्भ मेला कार्यालय 0532-2504011, 2504361

विदेशी पर्यटकों हेतु पंजीकरण कार्यालय

आनन्द भवन के सामने 0532-2461097

पुलिस नियंत्रण कक्ष, एम.जी. मार्ग 91 9454402822

सिविल लाइन्स, प्रयागराज

बस पूछताछ

यू.पी.एस.आर.टी.सी. बस स्टैण्ड, सिविल लाइन्स 0532-2407257

यू.पी.एस.आर.टी.सी. बस स्टैण्ड, जीरो रोड 07525022574

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें