ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में जिला न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होनी है। आज अलविदा नमाज होने के कारण अधिवक्ता हड़ताल पर हैं या फिर कार्य से विरत हो गए हैं। इसके कारण सुनवाई की तिथि कोर्ट ने 17 अप्रैल मुकर्रर कर दी है। शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में जिला न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी जो नहीं हुई। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 अप्रैल तय कर दी गई है। शुक्रवार को अलविदा नमाज होने के कारण अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। ऐसे में शंकराचार्य मामले में सुनवाई को अगली तिथि के लिए टाल दिया गया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज दो मामलों में सुनवाई के लिए 13 मार्च की तारीख मुकर्रर की गई थी।
विज्ञापन
पहला मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है जिसमें अदालत ने दोनों पक्षों को लिखित बयान मांगा है। वहीं दूसरा मामला शंकराचार्य का वीजा पासपोर्ट जब्त करने की मांग को लेकर है ताकि वह विदेश न भाग सकें। दोनों मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। शंकराचार्य के अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को निर्धारित की गई है। आज कोई बयान दर्ज नहीं हो सका है।