ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने मिलकर एक व्यक्ति के लाखों के गहने चोरी कर लिए। घटना 26 फरवरी की है। पीड़ित ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नैनी के एडीए शिवाजी पार्क निवासी सत्येंद्र दुबे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एडीए मोड़ से ऑटो में बैठकर कहीं जा रहे थे। दर्ज एफआईआर के अनुसार ऑटो में चालक के साथ उसके दो दोस्त भी साथ थे। वह सभी बारी-बारी से ऑटो चला रहे थे। मिर्जापुर मार्ग के मुंगारी टोल प्लाजा के पास ऑटो खराब बताकर उन्हें उतार दिया और बिना पैसे लिए ही वहां से चले गए। शक होने पर जब सामान चेक किया तो लाखों के गहने गायब थे। पीड़ित की एफआईआर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।