फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खड़े डंपर से टकराई आटो, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक, पुरामुफ्ती में हुआ दर्दनाक हादसा

Sun, 28 Jan 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। तेज रफ्तार आटो सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गया।तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
मोहम्मद अमन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ़्ती कोतवाली क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के समीप रविवार भोर में खड़ी डंपर में पीछे से ऑटो टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पिपरी कोतवाली के कस्बा चायल निवासी अरशद पुत्र रईस ऑटो चालक है। रविवार भोर करीब चार बजे वह अपने भाई मो. अमन के साथ ऑटो में सवारी भर मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहा था। पूरामुफ़्ती कोतवाली के केंद्रीय विद्यालय के समीप घने कोहरे में सड़क किनारे खड़ी डंपर को देख अनियंत्रित हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा एक और ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे आगे वाला ऑटो डंपर से जा भिड़ा।

हादसे में ऑटो सवार ड्राइवर के भाई मोहम्मद अमन  (22) पुत्र रईस अहमद, छोटा लालापुर की मंजू देवी (40) पत्नी श्याम लाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि कस्बा चायल अजमतगंज निवासी श्रीराम, सीताराम, ऑटो चालक अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें