फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई मंदिर में रामलला का विराजमान होना शुभ संकेत: स्वामी वासुदेवानंद

Sat, 28 Mar 2020 01:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज
विज्ञापन
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य व ज्योतिष्पीठ वद्रिकाश्रम के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शुक्रवार को कहा कि सिर्फ संयम और आत्म अनुशासन के बल पर ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उठाए गए लॉक डाउन के कदम का सख्ती से पालन करने का लोगों से अनुरोध किया। साथ ही शंकराचार्य ने कहा कि रामलला अयोध्या में अपने अस्थाई मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो चुके हैं। यह देश के लिए शुभ संकेत है। लोगों को घरों में रहकर शक्ति की आराधना करनी चाहिए, ताकि संकट को टाला जा सके। 

शुक्रवार की दोपहर जगदगुरु ने कहा कि चैत्र प्रतिपदा के दिन रामलला अस्थाई मंदिर में lविराजमान हो चुके हैं। यह सबसे बड़ी शुभ घड़ी है। इससे आपदाएं दूर होने का मार्ग प्रशस्त होने लगेगा। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण की वैश्विक विनाशलीला लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में संयम का परिचय दिया जाना चाहिए। महामारी के संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाया है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इस लॉक डाउन का लोगों को पालन करना चाहिए। इसलिए कि बिना संयम और आत्म अनुशासन के इस आपदा से निजात नहीं पाई जा सकती। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें