फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्मैक के साथ पकड़कर जेल भेजने की बातचीत का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। स्मैक लगाकर किसी को पकड़कर जेल भेजने और उठाने की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह 57 सेकंड का ऑडियो दो पुलिसकर्मियों का है। इसमें दो लोगों के बीच बातचीत है। एक व्यक्ति किसी को अगले दिन उठाने और दारागंज थाने में दाखिल करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

कहा गया कि जिस व्यक्ति को पकड़ना है, वह पिस्टल लेकर चलता है। इसलिए जैसे ही वह दिखाई दे, सूचना देने की बात कही जाती है। ऑडियो में आगे 150 ग्राम स्मैक की व्यवस्था और उसकी कीमत को लेकर भी चर्चा होने दावा है। दूसरा व्यक्ति पूरी टीम के साथ व्यवस्था करने की बात कहता सुनाई देता है। हालांकि, अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें