फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: इविवि की महिला टीम ने जीता वॉलीबॉल का खिताब

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुई जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
झूंसी के छतनाग स्थित आनंद फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस पर हुई जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की टीम के नाम रही। रविवार रात खेली गई प्रतियोगिता में टीम ने जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज को 25-23, 20-25 और 25-18 अंकों से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने फूलपुर के इफको स्थित केंद्रीय विद्यालय की टीम को 21-25, 25-23 और 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में इविवि ने आनंद फौजी स्पोर्ट्स एकेडमी को 25-21 और 25-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रतियोगिता के दौरान नेशनल रेफरी अल्ताफ अली, धनंजय राय, मुकेश शुक्ला, अशफाक अहमद और संतोष कुमार ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन


समापन पर मुख्य अतिथि जिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव आरपी शुक्ला ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम की खिलाड़ी मानसी आर्या को मैन ऑफ द मैच, उपविजेता टीम की दिव्यांशी द्विवेदी को बेस्ट प्लेयर और मुस्कान गुप्ता को बेस्ट लिब्रो का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक निषाद, सचिव आनंद निषाद और अनूप निषाद, दीपक कुमार, संदीप यादव, पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी संदीप यादव, रामसकल सरोज, भैयाराम, राजू पटेल और विवेक शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें