फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि, संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए कुल 114940 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी की एक सीट पर दस दावेदार
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में इस बार पीएचडी की हर सीट के लिए दस-दस दावेदार मैदान में हैं। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को आधी रात आवेदन की समय सीमा समाप्त हो गई। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश कराने वाले अभ्यर्थियों में महज 60 फीसदी ने ही शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की, जबकि 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किए।

प्रवेश के लिए कुल 190950 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 114940 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की। कॉलेजों में नए सत्र से पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। वहीं, इस बार इविवि में भी पीएचडी की सीटों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल इविवि में पीएचडी की 3649 सीटें थीं, लेकिन इस बार सीटों की संख्या बढ़कर 4014 हो गई है। वहीं, नए सत्र से सीएमपी पीजी कॉलेज में पीएचडी की 204 सीटों, एडीसी में 10, एसएस खन्ना कॉलेज में 32, जगत तारन डिग्री कॉलेज में आठ, एसपीएम डिग्री कॉलेज में 24, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 76 और आर्यकन्या कॉलेज में पीएचडी की 12 सीटों पर प्रवेश होना है। इस तरह कुल 655 सीटों पर प्रवेश के लिए 6756 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्नातक में 22 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए 67794 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी स्नातक की सीट पर तीन-तीन अभ्यर्थी दावेदार हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे अधिक आवेदन आने की उम्मीद की थी। दस फीसदी सवर्ण आरक्षण लागू होने बाद जिस अनुपात में सीटें बढ़ी हैं, उस अनुपात में आवेदन कम आए हैं। परास्नातक में भी तकरीबन यही स्थिति है। एक सीट पर तीन दावेदार हैं। परास्नातक की 7855 सीटों के लिए कुल 23895अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

आईपीएस में सबसे कम आवेदन
आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सबसे कम आवेदन आए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 3398 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से महज 1192 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


बीएएलएलबी में कड़ी प्रतिस्पर्धा
बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा है। बीएएलएलबी हर एक सीट पर 22-22 दावेदार हैं। इविवि और सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी की 120-120 सीटें हैं। कुल 240 सीटों पर प्रवेश के लिए 5355 आवेदन आए हैं। वहीं, इविवि, सीएमपी एवं एडीसी में एलएलबी की 300-300 सीटों यानी कुल 900 सीटों के लिए 9978 आवेदन हैं। एलएलबी की एक सीट पर 11 दावेदार हैं। एलएलएम में प्रवेश के लिए 2244 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें