फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में शुरू होंगे सेल्फ फाइनेंस के नए पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचडी के लिए कॉलेजों में इविवि के बराबर होगी फीस
विज्ञापन

नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए कॉलेजों से मांगे गए प्रस्ताव
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में सेल्फ फाइनेंस के तहत नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके लिए कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वहीं, कॉलेजों में पीएचडी की फीस इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बराबर होगी। इस बारे में कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
कुछ कॉलेजों ने इविवि प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर सेल्फ फाइनेंस के तहत नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की अनुमति मांगी थी। पिछले दिनों हुई इविवि की एकेडमिक कौंसिल की बैठक में यह मुद्दा उठा तो यह हुआ कि सभी कॉलेजों से इस बाबत प्रस्ताव आमंत्रित कर लिए जाएं। प्रस्ताव आने के बाद एक कमेटी का गठन किया जाए, जो प्रस्तावों की समीक्षा करे और इसके बाद तय हो कि कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस के तहत नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कॉलेजों पीएचडी प्रवेश की फीस को लेकर भी असमंजस की स्थिति थी। कॉलेजों में पीएचडी को सेल्फ फाइनेंस के तहत माना जाए या नहीं, यह तय नहीं हो पा रहा था और इसी वजह से कुछ कॉलेज फीस का निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। एकेडमिक कौंसिल की बैठक में यह मुद्दा भी उठा और तय हुआ कि सेल्फ फाइनेंस के तहत पीएचडी का पाठ्यक्रम संचालित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कॉलेजों की फीस भी इविवि के बराबर होनी चाहिए। इस बाबत वित्त अधिकारी की ओर से कॉलेजों को पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें